कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने खेली फूलों की होली

 


 



देहरादून/महानगर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महानगर कार्यालय में फूलों की होली का कार्यक्रम आयोजित किया। होली के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सावित्री थापा ने की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर फूल बरसाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही गुलाल लगाकर एक दूसरे को गले लगाया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, विजय सारस्वत, राजेंद्र शाह, डा. आरपी रतूड़ी, अजय सिंह, कमरखान ताबी, संदीप चमोली, ललित भद्री, मोहन काला, कमलेश रमन, महेश चैहान और कुलदीप चैधरी के अलावा कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता मंजू चैहान, अंजू नाहर, उद्यिमा तोलिया, सीमा कुमारी, लता सिंह, सुशीला देसाई, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

Popular Post