देहरादूनः एफआरआई के पास तेज रफ्तार बस ने तीन लोगों को रौंदा


 


देहरादून/देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने तीन लोगों का रौंद दिया। जिसमें एक बच्चा भी घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक हादसा आज सुबह हुआ।उक्त बस विकास नगर जा रही थी। हादसे के बाद से चालक फरार है। घायलों को प्रेमनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। पुलिस बस चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं रविवार को पिथौरागढ़ में सैपाटा-खनपर सड़क पर एक पिकप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में खनपर की प्रधान सपना देवी के पति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। अस्कोट हेल्पिया के पास शनिवार रात एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में चालक और परिचालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल चंद्रशेखर भट्ट, प्रकाश सिंह ऐरी निवासी मड़मानले और धन बहादुर को खाई से बाहर निकाल108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट पहुंचाया गया है।


टिप्पणियाँ

Popular Post