रामलीला मैदान में रविवार को अरविंद केजरीवाल का होगा शपथ ग्रहण समारोह

 



 नयी दिल्ली/दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता बरकरार रखने के साथ-साथ 2015 के प्रदर्शन को करीब-करीब दोहराया है। केजरीवाल का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना तय है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल रविवार यानि कि 16 फरवरी को शपथ लेंगे। उनके साथ उनकी कैबिनेट भी शपथ लेगी। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा।


टिप्पणियाँ

Popular Post