योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू- अखिलेश यादव

 


 



     
लखनऊ/ समाजवादी पार्टी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के पास अब ज्यादा वक्त नहीं है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अखिलेश यादव ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह और उनके साथियों के सपा में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि विरोध करने पर योगी सरकार ने इन लोगों पर न जाने कितने मुकदमे लाद दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, यह सरकार पहले ही दिन से अन्याय कर रही है। विरोध करने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अब तो मुख्यमंत्री के पास समय भी नहीं बचा है। अब उनकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।


टिप्पणियाँ

Popular Post