उक्रांद के ‘‘सारथी’’ बनेंगे शेर सिंह राणा,फूलन देवी हत्याकांड में थे मुख्य आरोपी

 




हरिद्वार/ दस्यु सुंदरी और सांसद फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे शेर सिंह राणा से हाथ मिला कर उत्तराखंड क्रांति दल,यूकेडी ने अपनी नैया पार लगाने की योजना बनाई है। शेर सिंह राणा राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के केंद्रीय संयोजक हैं।पिछले दिनों यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट और अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में दोनों दलों के बीच स्थानीय मुद्दों के लिए मिलकर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। दोनों दल अपने संगठन तो अलग अलग चलाएंगे लेकिन जनांदोलन और चुनाव मिलकर लड़ेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्दी ही की जाएगी। उत्तराखंड निर्माण के लिए संघर्ष करने को ही यूकेडी का गठन किया गया था। अलग राज्य के लड़ी गई लड़ाई में यूकेडी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेकिन राज्य बन जाने के बाद यह दल राजनीतिक लाभ नहीं उठा पाया।


टिप्पणियाँ

Popular Post