नोटबंदी के दौरान  200 खातों में डाला गया दो अरब से ज्यादा कैश,इनकम टैक्स की पड़ताल में खुलासा

 



 
हल्द्वानी/ उत्तराखंड के कुमाऊं में नोटबंदी के दौरान खातों में मोटी रकम जमा हुई। यह रकम करोड़ों में नहीं बल्कि दो अरब में पहुंच गई। आयकर विभाग को दो सौ खातों की पड़ताल में भारी भरकम राशि जमा होने का पता चला है। खाताधारकों को टैक्स जमा करने को कहा गया है। कई अन्य खातों की भी पड़ताल हो रही है। 2016 में नोटबंदी हुई थी। इसमें 500 और 1000 के नोटों को प्रचलन से बाहर करते हुए लीगल टेंडर न होने की घोषणा की गई थी। तब बड़ी संख्या में लोगों ने बैंक के खातों में कैश जमा किया था। इसके बाद आयकर विभाग ने खातों की जांच शुरू की थी। आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुमाऊं में दो सौ खातों में ही करीब दो अरब रुपये जमा होने का पता चला।


टिप्पणियाँ

Popular Post