आमजन पर वन.वे ट्रैफिक प्लान थोपना तानाशाह,प्रीतम सिंह

 



देहरादून/कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पुलिस ने जो वन.वे ट्रैफिक प्लान आमजन पर थोपा है, वह तानाशाही को दर्शाता है। जिस व्यवस्था से आमजन परेशान हों कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करती है। शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व विधायक राजकुमार के एससी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आयोजित समारोह में प्रीतम सिंह ने कहा कि ट्रैफिक को व्यवस्थित तरीके से चलाने में फेल हुए पुलिस प्रशासन ने दून शहर को अपनी प्रयोगशाला बना दिया है। इस प्रयोग से आमजन परेशान हैं। शनिवार को भी शहर का यातायात पूरी तरह से पटरी से उतरा रहा लोग जाम से जूझते नजर आए। नये रूट प्लान के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बाद भी प्रयोग जारी है। इस ट्रैफिक प्लान से लोगों को आने.जाने में समय और ईंधन दोनों ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मानों रूट चार्ट तैयार करते समय आम नागरिक की परेशानियों का ध्यान नहीं रखा गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भविष्य में किसी भी तरह के फेरबदल से पहले लोगों को ख्याल रखा जाना चाहिए तभी कोई नई व्यवस्था लागू की जाए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि इस वन.वे टै्रफिक प्लान से सड़क पर जाम की समस्या तो बढ़ी ही है साथ ही स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक भी परेशान हैं। स्कूल वैन से बच्चे काफी देरी से घर पहुंच रहे हैं। इन परेशानियों के बाद भी इस अव्यवहारिक प्लान को जारी रखना समझ से परे है। घंटाघर पर सिटी बस ने बच्ची को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि उसे ज्यादा चोटें नहीं आईं। जिस समय यह हादसा हुआ डीआइजी अरुण मोहन जोशी घंटाघर पर ही थे। वह महिला के पास गए और उन्हें भरोसा दिया कि सिटी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।लैंसडौन चौक पर वन.वे ट्रैफिक सिस्टम में आधे शहर का चक्कर काटकर भन्नाया एक ऑटो चालक कप्तान को देखकर चिल्लाने लगा। चिल्लाने लगा कि पूरे शहर का नाश मार रखा है। लोग परेशान हैं। कप्तान उसे चुपचाप देखते रहे लेकिन मौके की नजाकत को समझते हुए वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने जबरन ऑटो में बैठाकर आगे के लिए चलता कर दिया।दर्शन लाल चौक पर जब कप्तान भ्रमण कर रहे थे तभी एक शख्स उनके पास पहुंचा। उसने क्षेत्र को जाम से मुक्त करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उसने कहा कि और भी इलाकों में वह इस प्लान को अमल में लाएं। शनिवार को तहसील चौक से दिलाराम के बीच विक्रम न चलने से लोग परेशान हुए। लोगों को घंटाघर तक आने के लिए पैदल चलना पड़ा। 


टिप्पणियाँ

Popular Post