नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन:  इतिहासकार रामचंद्र गुहा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 



नई दिल्ली/ नागरिकता कानून के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन हो रहा है। नागरिकता कानून के खिलाफ वामदलों और कुछ मुस्लिम संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रदर्शन के दौरान इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नागरिकता कानून के खिलाफ लेफ्ट विंग और मुस्लिम संगठनों द्वारा बुलाए गए एक दिन के बंद को लेकर बेंगलुरु में तीन दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, वामदलों और मुस्लिम संगठनों ने कलबुर्गी में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने 20 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दक्षिण कन्नड़ जिले में 21 दिसंबर की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।  दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सिंधू बी.रूपेश ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पूरे जिले में ही निषेधाज्ञा लागू कर दी। मंगलुरु शहर के पुलिस उपायुक्त पी.एस. हर्ष ने कमिश्नरी क्षेत्र में ही 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू की थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ संगठनों ने आज  और कल  संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है।


 


टिप्पणियाँ

Popular Post