मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया गया भर्ती


लखनऊ/ समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की  तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अचानक मुलायम सिंह यादव के नाक से खून आने लगा जिसके बाद डॉक्टरों को सूचना दी गई। डॉक्टर्स पहले ही अलर्ट पर थे। इससे पहले मुलायम सिंह यादव अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आते रहते हैं। बीते कुछ महीनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। अपने स्वास्थ्य के कारण वह संसद में भी बहुत कम उपस्थित हो पाते हैं। उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार उनके आवास पर पहुंच चुके हैं जबकि राजनाथ सिंह ने भी उनका हालचाल जाना है।


टिप्पणियाँ

Popular Post