मुंबई में सी.ए.ए. के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लेकिन शिवसेना ने किया किनारा


 


मुंबई/  महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस और राकांपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने आज यहां नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ विभिन्न संगठनों के मोर्चे में शामिल नहीं हुई। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ से जब पूछा गया कि शिवसेना हम भारत के लोग नामक मोर्चे का हिस्सा क्यों नहीं है तो उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन गैर.सरकारी संगठनों ने आयोजित किया है उनकी पार्टी ने नहीं। गायकवाड़ ने कहा, नागरिक समूहों ने कांग्रेस, राकांपा और अन्य पार्टियों को प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। अगर कांग्रेस ने यह प्रदर्शन आयोजित किया होता तो हम महाराष्ट्र विकास आघाड़ी,शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा का गठबंधन के सभी साझेदारों को आमंत्रित करते। 


टिप्पणियाँ