नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई और कांग्रेसी, पुलिस सतर्क



लखनऊ/ नागरिकता संशोधन कानून ;सी.ए.ए. और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर ;एन.आर.सी. को लेकर दिल्ली में बवाल चल रहा है। यूपी के कई जिलों में भी हंगामा हो रहा है। वहीं कई जिलों में कुछ स्थानों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। इसके मद्देनजर दादरी और जारचा को संवेदनशील माना गया है। इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है। गौतमबुद्ध नगर के आला अफसरों ने भी जिले की स्थिति का मुआयना किया है। जैसे हालात दिल्ली में विकट हो रहे हैं।  उस तरह की स्थिति यहां भी बिगड़ सकती है। दादरी और जारचा में मिश्रित आबादी की संख्या अधिक बताई जा रही है। ऐसे में हंगामे के लिहाज से क्षेत्र बेहद संवेदनशील माने गए हैं। झांसी में सरकार के खिलाफ आंदोलन करने जा रहे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य डाण् चंद्रपाल सिंह यादव को पुलिस ने कचहरी चौराहे के पास गांधी उद्यान से कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस सांसद और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस से पुलिस लाइन ले गई है। अभी और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। लखीमपुर खीरी में नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर प्रदेश में हो रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू है इसके बाद भी सपा कार्यकर्ता विभिन्न समस्याओं को लेकर बिलोबी मैदान में एकत्र हुए। नागरिकता संशोधन बिल आदि के विरोध में धरना प्रदर्शन करने लगे। हरकत में आई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस पर सपाई भड़क गए और हंगामा करने लगे। हालातों को देखते हुए दमकल की गाड़ियां बुला ली गई हैं।  पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।  इस दौरान  सपाइयों और पुलिस के बीच  काफी तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने करीब ढाई सौ सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी को बसों और सरकारी जीपों से लेकर पुलिस लाइन पहुंचे। जहां भारी पुलिस बल के बीच उन्हें रखा गया प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी कर रहे थे। राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून पर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर शहर के चप्पे.चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए है। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विधानभवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए केडी सिंह मेट्रो लाइन बंद कर दी गई है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में संभल में फिर सड़कों पर युवा उतर गए हैं। नगरपालिका मैदान में पुलिस प्रशासन मौजूद है। युवाओं का कोई नेतृत्व सामने नहीं आया है। युवा वर्ग के लोग नारेबाजी कर रहे हैं और नागरिकता संशोधन बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अमरोहा में धारा 144 के अंतर्गत शहर में डी.एम और ए.स.पी. फ्लैग मार्च कर रहे हैं। एन.आर.सी. और नागरिकता कानून पर आशंकित विरोध को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर अमरोहा कलेक्ट्रेट पर धरना देने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अतराशी चौराहा पर रोक लिया है। पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर से पुलिस की जमकर नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने नंगे होकर प्रदर्शन किया सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी के मुताबिक नागरिकता कानून, प्रदेश में बेटियों पर बढ़ते अत्याचार, प्रदेश सरकार की किसान विरोध नीति, बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और कमरतोड़ महंगाई के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन की तैयारी है। संशोधित नागरिकता कानून ;सी.ए.ए. के खिलाफ समाजवादी पार्टी समेत कई संगठनों के प्रदर्शन के आह्वान के बीच उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ,डी.जी.पी. ओम प्रकाश सिंह ने कहा है कि पूरे प्रदेश में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के मद्देनजर किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 19 दिसंबर से धारा 144 लगी हुई है। अतः मैं सभी अभिभावकों से अपील करूंगा कि वे इस दिन अपने बच्चों को कहीं भी जाने के लिये प्रेरित न करें। उन्हें प्रदर्शन में जाने से मना करें, नहीं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।


टिप्पणियाँ