कानपुर और फिरोजाबाद में बवाल, पुलिस पर पथराव, फायरिंग

 



नागरिकता कानून पर उत्तर प्रदेश में हिंसा की आग एक बार फिर से भड़क गई है। पहले कानपुर फिर फिरोजाबाद और अब बहराइच में बवाल हुआ है। कानपुर में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया है। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। वहीं, फिरोजाबाद में धार्मिक स्थल से इबादत के बाद निकले लोग पुलिस से भिड़ गए। पुलिस पर जबरदस्त पथराव किया गया। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग भी की है। इसके अलावा गोरखपुर और हापुड़ जिले में भी पथराव हुआ है। हापुड़ में वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। यहां उपद्रवियों ने पथराव भी किया है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ और गोरखपुर जिले में भी पथराव हुआ है। हापुड़ में प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की है। इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव भी किया। फिरोजाबाद में भी नागरिकता संशोधन कानून का जबरदस्त विरोध हो रहा है। शुक्रवार को थाना रसूलपुर क्षेत्र में धार्मिक स्थल से इबादत के बाद निकले लोग पुलिस से भिड़ गए। पुलिस पर जबरदस्त पथराव किया गया। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग भी की है। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते फिरोजाबाद क्षेत्र में मोबाइल.इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। फिरोजाबाद में चूड़ी के कारखाने भी बंद कर दिए गए थे। रोडवेज की गाड़ियों को बाईपास से गुजारा जा रहा था। संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। शुक्रवार दोपहर को जब नालबंद क्षेत्र में एक इबादतगाह से लोग जत्थे के रूप में निकले तो पुलिस ने उन्हें रोका। बाजारों की ओर जाने से रोकने पर लोगों ने पुलिस फोर्स पर पथराव कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने हवाई फायरिंग की तो उपद्रवियों ने भी फायरिंग कर डाली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस पर जबरदस्त पथराव हुआ जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। आनन.फानन में इस घटना की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस और आम जनता की कुछ गाड़ियों में आग लगा दी। उपद्रवियों ने दमकल की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। रसूलपुर क्षेत्र में मचे इस बवाल से बाजारों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। बाजार में महिला.पुरुष अपनी जान बचाकर भागने लगे। पूरा बाजार बंद कर दिया गया। फिरोजाबाद के हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर में नागरिकता सशोधन अधिनियम के तहत परेड चौराहे पर प्रदर्शन कर रही भीड़ अचानक हिंसक हो गई। बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस को काबू पाने के लिए लाठियां पटकनी पड़ी। कानपुर के बाबूपुरावा, मछरिया सहित कई क्षेत्राें में लोग प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे थे। पुराने लखनऊ में बड़े इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ सकुशल सम्पन्न हुई। नमाज़ पढ़कर नमाज़ी अपने अपने घर चले गए। अभी तक पूरी तरह शांति है। मेरठ के कोतवाली के जामा मस्जिद के पास से बादाम बेचते कश्मीर के दो युवक संदिग्ध मान कर हिरासत में लिए गए। मेरठ की जामा मस्जिद में काली पट्टी बांध कर जुमे का नमाज अदा की गई। बिजनौर में जमा मस्जिद पर मुसलमानों के एकत्र होने के बाद नारेबाजी शुरू हो गई। 


टिप्पणियाँ

Popular Post