जुमे की नमाज़ के बाद दिल्ली की जामा मस्जिद में विशाल प्रदर्शन, हैदराबाद में चारमीनार के पास जमा हुये लोग

 



दिल्ली/ दिल्ली की जामा मस्जिद में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर भी वहां मौजूद रहे। दिल्ली की जामा मस्जिद में भारी विरोध प्रदर्शन के बीच जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी मस्जिद में हैं। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को आज जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई। देश में नागरिकता संशोधन कानून ;सी.ए.ए  के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी है। लखनऊ और गाजियाबाद समेत यूपी के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बाधित है। वहीं असम में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की गईं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के बाद 11 दिसंबर को सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा नकली वीडियो बनाकर और गलत जानकारी फैलाकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नो एन.आर.सी .एंड नो कैब बैठक 23 दिसंबर को राज्य के सभी सब.डिवीजन मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। पार्टी के सभी नेताओं को सूचित कर दिया गया है। दिल्ली की जामा मस्जिद में भारी विरोध प्रदर्शन के बीच जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी मस्जिद में हैं।जामा मस्जिद में लोग नागरिकता कानून के विरोध में इकट्ठा हो गए हैं।


टिप्पणियाँ

Popular Post