हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष पर दुष्कर्म का केस 

 



  हल्द्वानी -  हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश भट्ट के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक  मुकेश ने महिला की आर्थिक कमजोरी का फायदा उठाते हुए  एक वीडियो क्लिप तैयार की और इसे सार्वजनिक करने की धमकी देता रहा। पुलिस के अनुसार रामपुर रोड क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 2017 में भोटिया पड़ाव क्षेत्र में रहने वाले मुकेश भट्ट से संपर्क किया। आर्थिक मदद के बाद धीरे-धीरे महिला से नजदीकी बढ़ने पर उसने अवैध संबंध बनाए और वीडियो क्लिप तैयार कर ली। महिला का आरोप है कि मुकेश उसे बार-बार धमकी देकर बुलाता था। मुकेश ने कमलुवागांजा में भी एक मकान लिया है। महिला को उसने 27 नवंबर को धमकी दी कि यदि वह नहीं आएगी तो वीडियो रिकार्डिंग उसके पति को दिखा देगा। परेशान होकर महिला ने अपने पति से आप बीती सुनाई। पति के कहने पर उसने कोतवाल विक्रम सिंह राठौर से संपर्क किया। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में धारा 376: 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 


टिप्पणियाँ

Popular Post