महाराष्ट्र सरकार करेगी किसानों का कर्ज माफ, शिक्षा पर देगी जोर,शपथ से पहले जारी की रिलीज

 



महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ से ठीक पहले शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अपना कॉमन मिनिमम प्रोग्राम घोषित कर दिया है। इस कार्यक्रम में सरकार के कामकाज के खाके के बारे में जानकारी दी गई है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ से ठीक पहले शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अपना कॉमन मिनिमम प्रोग्राम घोषित कर दिया है। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में किसानों को तत्काल सहायता व कर्ज माफी की बात शामिल की गई है। किसान, रोजगार, शिक्षा, शहरी विकास,पर्यटन, कला, संस्कृति और महिलाओं के मुद्दे पर काम करने का वादा किया गया है। स्वास्थ्य, उद्योग, सामाजिक न्याय सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों पर काम करने पर दिया गया जोर दिया। 


टिप्पणियाँ

Popular Post