भगवा रंग में रंगा पिथौरागढ़, उपचुनाव में भाजपा की चन्द्रा पन्त ने 3267 सौ वोट से दर्ज की जीत


देहरादून-  संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत की मृत्यु के बाद रिक्त हुई पिथौरागढ़ सीट पर आज उपचुनाव के परिणामघोषित हो गये।यहां से भाजपा की उम्मीदवार व स्व0 प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट आमने सामने थे।उत्तराखंड की पिथौरागढ़ विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज पूरी हो गई है।पिथौरागढ़ उपचुनाव में कुल 50191 मतदाताओं ने ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां से भाजपा ने 3267 सौ वोट के अंतर से जीत दर्ज की।राज्य में भाजपा और केंद्र में भाजपा सरकार होने के साथ साथ संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत के निधन का भी चन्द्र पंत को जनता का सहानुभूति मत मिला था।


भजापा उम्मीदवार व प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत की जीत के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आलावा सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।


 


टिप्पणियाँ