पूर्व राष्ट्रपति कोविंद आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

 


 देहरादून: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज शुक्रवार से तीन दिवसीय दौरे पर देवभूमि आएंगे। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद राजभवन में भी प्रवास करेंगे। अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे 15 व 16 अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शुक्रवार को गढ़ी कैंट में भारत रत्न डा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इस मूर्ति के साथ उनका विशेष लगाव रहा है। आपको बता दें दिसंबर, 2001 में राष्ट्रपति रहते हुए े उत्तराखंड भ्रमण पर आए रामनाथ कोविन्द ने दिल्ली वापसी के दौरान गढ़ी कैंट में लगी डा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के छोटा होने की बात अपने परिसहाय से कही थी।

इसकी जानकारी जब राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को हुई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। राज्यपाल ने कैंट बोर्ड के सीईओ को तत्काल मूर्ति का जीर्णोद्धार करने को कहा। कैंट बोर्ड अध्यक्ष एवं सीईओ ने मूर्ति के आकार को बड़ा करने के साथ ही जीर्णोद्धार कर इसे बेहतर स्वरूप दिया।

इसके बाद राज्यपाल ने दिल्ली भ्रमण के दौरान इस मूर्ति के नए स्वरूप को पूर्व राष्ट्रपति को दिखाया। पूर्व राष्ट्रपति यह देखकर भावुक हो गए। उन्होंने इस कार्य के लिए सभी का धन्यवाद भी किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सम्मान में राजभवन में राजकीय भोज का आयोजन भी किया गया है।

टिप्पणियाँ

Popular Post