कैल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत

 


देवाल: चमोली जनपद के थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के तहत कलसिरी गांव के नीचे बहने वाली कैल नदी में 15से 17 साला चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार दोपहर से ही चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह चारों युवकों के शव नदी में तैरते दिखाई दिये ।

शवों को पानी में तैरते देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शवों को निकाला। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात परेशान रहे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला। आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर से मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

टिप्पणियाँ

Popular Post