बदायूं: विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

 


बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से आज सुबह गोली मारकर मर्डर करने का मामला प्रकाश में आया है। ये वारदात मूसाझाग थाना इलाके की है जहां विश्व हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कश्यप (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदीप कश्यप मूसाझाग थाना इलाके के गांव गिधौल के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7. 30 बजे प्रदीप अपनी कार से घर लौट रहे थे। 

इसी दौरान गांव के नजदीक रास्ते में कार रुकवा कर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस,परिवार और गांव के लोग घटनारूथल पर पहुंच गए।  वहीं परिवार वालों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है कि गांव में प्रदीप से कोटे को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ने उन्हें 24 घंटे में गोली मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में उन्होंने थाना पुलिस से लेकर अधिकारियों को भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई और सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रदीप कश्यप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

Popular Post