इंदिरा की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि



नई दिल्ली: आयरन लेडी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आज शनिवार को उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘शक्ति स्थल’ पहुंचकर इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। खरगे ने ट्वीट किया,आजीवन संघर्ष,साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल भारत की लौह महिला ,श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर शत-शत नमन।

भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया। राष्ट्र को समर्पित उनकी राजनीतिक दृढ़ता को हम भारतवासी हर पल याद करते हैं।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत से पहले अपनी दादी इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंदिरा गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘आज़ादी के संग्राम में पली, भारत के महान नेताओं से सीखी पढ़ी, पिता की लाडली थीं वो। देश के लिए दुर्गा, दुश्मनों के लिए काली थीं . निडर, तेजस्विनी, प्रियदर्शिनी। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इंदिरा गांधी के एक भाषण का अंश साझा करते हुए उनके कथन का उल्लेख किया।,एकजुट होकर काम करना है एकजुट होकर आगे बढ़ना है, एकजुटता के साथ देश की विजय सुनिश्चित करनी है।

टिप्पणियाँ

Popular Post