डाउन हुआ व्हाट्स ऐप का सर्वर, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान

 


सोशल मीडिया के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्स ऐप का सर्वर मंगलवार 25 अक्टूबर को भारत में डाउन हो गया है। सर्वर डाउन होने के बाद भारत में लोग व्हाट्सऐप को एक्सेस नहीं कर पा रहे है। व्हाट्स ऐप पर मैसेज भेजने और रिसीव करने में खासी दिक्कत का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। व्हाट्स ऐप डाउन होने की शिकायत यूजर्स ने ट्विटर व अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी की है। जानकारी के मुताबिक डाउन डिटेक्टर ने भी व्हाट्सऐप के डाउन होने की शिकात की है।

बता दें कि आज दोपहर लगभग 12.30 बजे से व्हाट्सएप की सेवाएं ठप हैं। जानकारी के मुताबिक शुरुआत में व्हाट्सऐप ग्रुप चैट पर मैसेज भेजने में परेशानी आई मगर बाद में ये समस्या इंडिविज्उल चैट पर भी देखने को मिली। नॉर्मल चैट पर भी यूजर्स मैसे सैंड नहीं कर पा रहे है।

व्हाट्सएप द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक कंपनी को यूजर्स की परेशानी के बारे में जानकारी मिली है। व्हाट्स ऐप चलाने वाली मेटा कंपनी  ने बयान जारी कर कहा है कि यूजर्स की परेशानी को दूर करने के लिए काम किया जा रहा है। यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप को जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

Popular Post