देश भर में दीपावली का उल्‍लास,सज रहे घर,मंदिर और प्रतिष्ठान



देहरादून: दीपावली का त्योहार आज हर्ष और उल्लास के साथ देश भर में मनाया जा रहा है। रंग विरंगी लाइट व फूलों से घर,मंदिर और प्रतिष्ठान सज रहे हैं वहीं आज लोग गणेश व लक्ष्मी की पूजा कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना करेंगे।

आचार्य डा0 सुशांत राज के अनुसार धार्मिक मान्यतानुसार दीपावली के पर्व पर मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पधारकर धन धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती है।

वहीं पौराणिक मान्यता के अनुसार दीपावली के दिन भगवान श्रीराम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने की खुशी में अयोध्या को दीयों की रोशनी से सजा दिया था।आचार्य के अनुसार पूजा का शुभ मूहुर्त शाम छह बजकर 53 मिनट से रात आठ बजकर 16 मिनट तक रहेगा। सोमवार शाम पांच बजकर 28 मिनट से मंगलवार शाम चार बजकर 19 मिनट तक अमावस्या तिथि रहेगी।मंगलवार को शाम में यानी प्रदोषकाल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो रही है ऐसे में दीपावली सोमवार को मनाई जा रही है।लक्ष्मी पूजन का मूहुर्त शाम छह बजकर 53 मिनट से रात आठ बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

टिप्पणियाँ

Popular Post