इस बार परेड ग्राउंड में होगा रावण दहन,तैयारियां पूरी



 देहरादून: इस बार कई सालों के अन्तराल के बाद एक बार फिर परेड ग्राउन्उ में रावण दहन किया जायेगा। ऐसा अन्दाजा है कि इस बार 50 से एक लाख तक लोग रावण दहन देख सकेगे । आपको बता दें कि बन्नू बिरादरी की तरफ से परेड ग्राउंड में कल यानि बुधवार को होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में 50 से एक लाख लोगों के जुटने का अनुमान है।

रावण दहन कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बन्नू बिरादरी की तरफ से आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए इस बार रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों की ऊंचाई पांच फिट और बढ़ाई गई हैं। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के मीडिया प्रभारी के मुताबिक रावण दहन से पहले दोपहर एक बजे गोपीनाथ मंदिर से कालिका मंदिर तक शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। यहां भगवान राम,लक्ष्मण,भरत और शत्रुघन का पूजन किया जाएगा।

यहां से शोभा यात्रा घंटाघर होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। शोभा यात्रा में सात झांकियां और पांच बैंड शामिल होंगे। शाम पांच बजे परेड ग्राउंड में लंका दहन का कार्यक्रम होगा। करीब साढे छह बजे भगवान राम द्वारा रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएग, जिसके बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस बार तीनों पुतलों की लंबाई पांच फुट बढ़ाकर क्रमश,66, 60 और 55 कर दी गई है। आतिशबाजी के बाद शोभायात्रा यहां से गोपीनाथ मंदिर वापस लौटेगी। दूसरे दिन भगवान राम का राजतिलक किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

Popular Post