हरिद्वार: भगवा रंग में रंगे 10 निर्दलीय क्षेत्र पंचायत सदस्य

 


देहरादून : पंचायत चुनाव में भगवा लहर दिखने से भाजपाई काफी उत्साहित हैं। भाजपा ने अपना बोर्ड बनाने का भी ऐलान कर दिया हैं। आपको बता दें कि हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ने अब वहां क्षेत्र पंचायतों में भी अपना बोर्ड बनाने पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।

इस क्रम में विभिन्न क्षेत्र पंचायतों के 10 नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा का दामन थाम लिया। गौरजलब है कि ये सभी अल्पसंख्यक समाज से जुड़े हैं। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थित में इन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा की सदस्यता लेने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख नदीम के अलावा पप्पू, इकराम, अब्दुल, दिलशाद, यूसुफ, अमजद, सत्तार, शाहनवाज व सुलेमान शामिल हैं। पार्टी में इनका स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

Popular Post