हर घर तिरंगा अभियान को लेकर संबित पात्रा की सीएम से चर्चा




 देहरादून : आज सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने देवभूमि के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सीएम धामी से मुख्यमंत्री आवास में विस्तार से विचार विमर्श किया। वहीं संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है।

हर घ तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। आपको बता दें कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है यह एक जनआंदोलन है जिसमें सभी की हिस्सेदारी अनिवार्य है। इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग जुङे इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अभियान में विशेष तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है लिहाजा सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुङी गौरवगाथाएं बताई जाएं। लोग इस अभियान से जुङ सकें इसके लिये फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं।

सीएम धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं, प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है वहीं गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,संगठन महामंत्री अजय कुमार,भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

Popular Post