जबलपुर: निजी अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों के मौत



जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर आ रही है जहां एक निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से तकरीबन 10 लोगों के मरने की खबर है। प्राप्त खबरों के अनुसार यहां एक निजी अस्पताल में आग लग गई है आग लगने की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है, इसके अलावा कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। आग बुझाने में दमकल विभाग की गाड़ियां जुटी हुई हैं। आग की खबर मिलते ही प्रशासन वहां पहुंच गया था और राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। बावजूद इसके कम से कम 10 लोगों के मरने की खबर आ रही है।

मध्य प्रदेश के आला अधिकारी भी इस आग की घटना को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आग कैसे लगी है फिलहाल इसका पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक रूप से देखें तो आग की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम ने अस्पताल में फंसे लोगों को पहले बाहर निकालने की कोशिश की। घायलों को फिलहाल दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। बताया गया है कि अस्पताल के मुख्य द्वार के पास ही आग लगी थी जिसकी वजह से लोग बाहर नहीं निकल सके। धीरे-धीरे पूरे अस्पताल में जहरीला धुआं फैल गया जिसकी वजह से कई लोगों की मृत्यु हो गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं।

टिप्पणियाँ

Popular Post