कारगिल विजय दिवसः मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि



देहरादून:  कारगिल विजय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने गांधी पार्क पहुंचकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता की आन, बान, शान की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन। कारगिल में देश के वीरों का सिंहनाद आज भी उसी वेग से गूंज रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने हमेशा ही असाधारण काम किए हैं। कारगिल युद्ध कई रणनीतिकारों के लिए शोध का विषय है। अति विषम और विपरीत परिस्थितियों में ये युद्ध जीता गया। सैनिक पुत्र होने के कारण सैन्य परिवार की मनोस्थिति को मैं अच्छी तरह समझता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बनने वाला सैन्यधाम सितंबर माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। हमें उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लेना होगा। 

उन्होंने कहा कि पहले सेना को एक गोली तक चलाने की छूट नहीं थी। अब अगर सेना पर एक गोली चलती है तो उसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से दिया जाता है। 

उन्होंने कहा कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। 

टिप्पणियाँ

Popular Post