मां-बेटे के रिश्ते हुए शर्मसार, कलयुगी बेटे ने रचाई मां से शादी


अपडेट - 

बाजपुर : इस कलयुग में अब रिश्तों का कोई मूल्य नहीं रह गया है। इस युग में कुछ भी संभव  है लिहाजा इसे ही घोर कलयुग कहा जायेगा, जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले नजर आने लगें। ऐसा ही रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला उत्तराखण्ड के बाजपुर का है जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही सौतेली मां से ही शादी रचा ली। 

जानकारी के अनुसार ये मामला बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव का है जहां 11 साल पहले एक व्यक्ति की पत्नि की मृत्यु होने के बाद उसने दूसरी शादी करली थी। उक्त व्यक्ति के पहली पत्नि से दो बेटे थे जो घर छोड़कर चले गये थे वर्तमान में उसे दूसरी पत्नि से तीन बच्चे हैं। 

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले पहली पत्नि के बेटों का उसके घर आना जाना शुरू हो गया था। इसी बीच सौतेली मां ने समां बेटे के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने सौतेले बेटे से शादी रचा ली। पुलिस में दी गई तहरीर में लिखा गया है कि उसकी पत्नि घर में रखे करीब 20 हजार रूपये भी ले गई बहरहाल पुलिस ने तहरीर लेकर भुक्तभोगी व्यक्ति को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

अपडेट - एक तरफ जहां पति ने अपनी पत्नि पर अपने ही बेटे से शादी कर लेने का इल्जाम लगया है वहीं जाच में पाया गया कि पति अपनी पत्नि को मारा पीटा करता था पिता को सौतेली मां को मारता देख बेटा बीच में आ जाता था जिस पर पिता अपने बेटे पर तरह-तरह के आरोप लगया करता था। अपने पति की हैवानियत से तंग होकर पत्नि अपनी बेटी के घर चली गई। इधर पति ने अपने बेटे पर ही पत्नि से शादी करने और पत्नि को घर से 20 हजार ले जाने का आरोप लगा दिया था।।

टिप्पणियाँ