आश्रय गृह भेजी गई किशोरी ने की आत्महत्या



हरिद्वार : कोर्ट के आदेश पर आश्रय गृह भेजी गई किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आपको बता दें कि बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला गांव की एक किशोरी विगत 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। किशोरी के पिता ने लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश सहारनपुर के देवबंद से बरामद किया था। कोर्ट के आदेश पर आश्रय गृह भेजी गई एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।

 घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी को रावली महदूद रोशनाबाद भेजा गया था।अदालत में पेश करने के बाद उसे मेडिकल होने तक कोर्ट ने रावली महदूद क्षेत्र के आश्रय गृह भेज दिया था। बताया जाता है कि किशोरी ने आज सुबह नाश्ता करने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी का शव फांसी पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। 

टिप्पणियाँ

Popular Post