यमुनोत्री हाईवे बंद,बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक



भूधसांव से अवररोध  हुआ यमुनोत्री   हाईवे कड़ी मशक्कत के बाद बाद खुला लेकिन शुक्रवार को फिर भूस्खलन से बंद हो गया। इस दौरान यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां करीब 250 से 300 वाहन  फंसे हुए हैं। हाईवे को सुचारु करने में जुटी एनएच की टीम ने छोटे वाहनों को बमुश्किल निकाला , लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई।

 शुक्रवार को हाईवे पर भूसखलन के कारण यहां लगभग 7000 यात्री फंस गए। हाईवे खोलने की प्रयास किया गयाए लेकिन आखिर में प्रशासन ने लोगों से पहले गंगोत्री जाने की अपील की। घंटों यहां फंसे रहने के बाद कई यात्रियों ने गंगोत्री का रुख किया। वहीं स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए तीन दिन हाईवे को बंद कर दिया है। 

 


टिप्पणियाँ

Popular Post