उ.प्र: स्वतंत्र देव सिंह बने विधान परिषद नेता सदन



लखनऊ: योगी सरकार के सीनियर लीडर और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता सदन बनाए गया है। आपको बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जगह लेंगे। स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेताओं में में शुमार होते हैं जिन्हें संगठन के साथ.साथ सरकार में भी काम करने का लंबा अनुभव है। 

स्वतंत्र देव सिंह को योगी आदित्यनाथ का बेहद विश्वसनीय बताया जाता है। ये ही वजह है कि उन्हें विधान परिषद में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भी भाजपा को बहुमत है। 23 मई से शुरू होने वाले विधान मंडल के बजट सत्र में स्वतंत्र देव सिंह की भूमिका अहम रहेगी।


टिप्पणियाँ

Popular Post