हरिद्वार में कोरोना के चलते बंद रहा चर्च ,उत्तराखंड के गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना

 


क्रिसमस के मौके पर शनिवार को उत्तराखंड के गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई। वहीं हरिद्वार के ज्वालापुर के सेंट मैरी स्थित चर्च को कोरोना गाइड लाइन के चलते बंद किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्चों में आधी रात को पूजा की गई। इस मौके पर कैंप फायर का भी आयोजन किया गया। मसीहियों ने प्रभु यीशु के जन्मदिन पर गीत गाए। मसीहियों ने चर्च में प्रार्थना कर दुनिया में शांति में शांति की कामना की।देहरादून में राजपुर रोड स्थित सेंट मॉरिसन मेथोडिस्ट चर्च आधी रात को पूजा की गई। इस मौके पर फादर पीजे सिंह की मौजूदगी में मसीहियों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशियों मनाने के साथ ही मसीहियों ने गीत गाए। शनिवार को चर्च में मुख्य आराधना पर्व मनाया गया। जबकि 31 दिसंबर को वाचनाइट सर्विस का आयोजन होगा। वहीं नैसविला रोड सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में फादर दिनेश प्रसाद की मौजूदगी मेें आधी रात को पूजा की गई। शनिवार को मुख्य पार्थना सभा का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर क्रिसमस पर्व के मद्देनजर राजधानी के तहत गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। क्रिसमस के मौके पर शनिवार को शहर में रौनक दिखाई दी। देहरादून की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं शुक्रवार को बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। लोगों ने क्रिसमस ट्री व सेंटा क्लजा की ड्रेस के साथ ही उपहारों की जमकर खरीदारी की। 



टिप्पणियाँ

Popular Post