कोर्ट ने भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ एफ.आई.आर रजिस्टर्ड करने के दिये आदेश

 


 दिल्ली की अदालत ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। 'आप' का आरोप है कि इस वीडियो के जरिए केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।जानकारी के अनुसार, इसी साल जनवरी महीने में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक कथित फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। 

'आप' ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से संबित के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की थी। संबित पात्रा टीवी पर बीजेपी का जाना-माना चेहरा हैं। केजरीवाल का यह वीडियो संबित पात्रा ने 30 जनवरी को अपने ट्वविटर हेंडल पर शेयर किया था।

टिप्पणियाँ

Popular Post