UP चुनाव: सपा और सुभासपा साथ-साथ, अखिलेश से मुलाकात के बाद बोले राजभर- अबकी बार, भाजपा साफ

 

 



आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के मुलाकात के बाद गठबंधन पर मुहर लगी। गठबंधन के बाद सपा की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!

अबकी बार, भाजपा साफ़! समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ। दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार। मा. पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के सुप्रीमो आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात की।

 https://twitter.com/i/status/1450748229855764485

वहीं, ओम प्रकाश राजभर ने अपने ट्वीट में कहा कि अबकी बार, भाजपा साफ़! समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ। दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार। हालांकि ओम प्रकाश राजभर ने पहले कहा था कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के हलदरपुर में 27 अक्टूबर को महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के लिये गठबंधन संबंधी घोषणा की जायेगी। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजभर ने 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था।लेकिन उससे पहले ही गठबंधन पर सपा के साथ बात बन गई है। इससे पहले कई दलों को मिला कर यह मोर्चा बनाया गया था जिसका नेतृत्व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कर रही थी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी राजभर के नेतृत्व वाले एसबीएसपी और उसके भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ गठजोड़ करके अगले साल राज्य विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि इस गठबंधन का अब क्या होगा इस पर अभी कुछ कहा नहीं गया है।

टिप्पणियाँ

Popular Post