भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल, कहा- वैभव की दुनिया में नाचती हैं मायावती,बसपा ने दी थाने में तहरीर

 


अपने विवादित बयानों के कारण आए दिन चर्चा में रहने वाले बलिया जिले की बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेन्द्र सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर अमर्यादित टिप्पणी की है। बसपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए बलिया नगर कोतवाली में तहरीर दी है। चेतावनी दी है कि यदि बसपा विधायक पर कार्रवाई नहीं की गयी तो बसपा आंदोलन करेगी। इस बीच, भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने ‘हिन्दुस्तान’ से कहा कि मायावती के खिलाफ कोई असंसदीय या अमर्यादित टिप्पणी नहीं की है। अपने वायरल बयान को दोहराते हुए कहा कि हमने यही बोला है कि दलित हितों की बात करने वाली मायावती वैभव की दुनिया में नाचती हैं। उनका दलितों से कोई लेना-देना नहीं है।विधायक ने मायावती पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी जन्मस्थली जेपी नगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विवादित बयान दिया। बताया जा रहा है। इसमें बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन के दौरान बसपा प्रमुख मायावती पर टिप्पणी की। अपनी नेता के खिलाफ अशोभनीय बयान का वीडियो सामने आने के बाद बसपा नेता आक्रोशित हो गए। आनन-फानन में मंगलवार की रात करीब 11 बजे जोनल कोआर्डिनेटर डा. मदन राम के नेतृत्व में बसपाई नगर कोतवाली पहंुचे। वहां विधायक पर मुकदमा व कार्रवाई के लिए कोतवाल बाल मुकुंद को तहरीर दी। डा. मदन राम के अनुसार कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम तक कार्रवाई का भरोसा दिया है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम आगे की रणनीति बनाएंगे। कोतवाल ने  बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

 

टिप्पणियाँ

Popular Post