सीएम योगी की यूपी पुलिस को नसीहत, समय पर सही जानकारी दें तो नहीं बनेंगे खलनायक

  

 



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस अगर समय पर सही जानकारी मीडिया व सोशल मीडिया में दे दे तो उसकी खलनायक की छवि नहीं बनेगी। समय पर प्रतिक्रिया न देने से मामला बिगड़ता है और तब अधिकारी एक दूसरे का मुंह देखते हैं और अपना बचाव करते हैं। अधिकारी याद रखें कि उन्हें जनता की रक्षा करनी है। सीएम योगी ने कहा कि पुलिस की भूमिका सकारात्मक होती है तो पीड़ित का दर्द कम हो जाता है। पुलिस मुख्यालय के अवनि सभागार में मुख्यमंत्री पुलिस अलंकरण समारोह में बोल रहे थे।  उन्होंने इस अवसर पर 75 पुलिस कर्मियों को अलंकृत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में अब सुधार आया है। राज्य में कानून का राज है। इसके बाद भी थोड़ी सी चूक पूरे प्रशासन को खलनायक बना देती है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी 2017 के बाद काफी काम किया गया है। 2017 में प्रदेश में केवल एक साइबर थाना था अब 18 हो गए हैं। पुलिस विभाग में लगातार भर्ती की गई। अब महिलाएं प्रदेश में खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।

टिप्पणियाँ

Popular Post