उत्तराखंड: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे राजनाथ सिंह

 


  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह पौड़ी में  वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रक्षा मंत्री शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी व अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी मौजूद रहे।पौड़ी में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। इस दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि समारोह में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।डा. धन सिंह रावत ने बताया कि समारोह में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व उनकी टीम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देगी। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शिरकत करेंगे।

टिप्पणियाँ

Popular Post