संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति पुतिन का जलवा कायम हासिल की जीत

 


 

रूस में हुए संसदीय चुनाव में इस बार भी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने बाजी मारी है। चुनावी नतीजों के परिणाम में पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी ने जोरदार बहुमत हासिल कर आलोचकों का मुंह बंद करा दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सत्ताधारी पार्टी के 20 फीसदी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं चुनाव आयोग ने बताया कि, 33 फीसदी वोटों की गिनती में पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया ने 45% वोट हासिल किया है।

पुतिन के विपक्षी कम्युनिस्ट पार्टी ने 22 फीसदी ही वोट हासिल किए। बात करें साल 2016 के संसदीय चुनाव की तो उसकी तुलना में पुतिन की पार्टी का प्रदर्शन इस साल के चुनाव में काफी कमजोर रहा। साल 2016 के चुनाव में पार्टी ने 54 फीसदी वोट हासिल किया था। बता दें कि पुतिन की पार्टी ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि, विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी ने लगातार पुतिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और समर्थकों ने कई अभियान भी चलाए जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। वहीं विपक्षी नेता नवलनी के समर्थकों ने आरोप लगाते हुए साफ कहा कि, यह चुनाव एकमात्र दिखावा है और अगर चुनाव निष्पक्ष होते तो यूनाइटेड रशिया पार्टी हार जाती। 


टिप्पणियाँ

Popular Post