महाराष्ट्र सरकार में दरार, कांग्रेस नेता ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

 

  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साकी नाका बलात्कार-हत्या मामले पर महाराष्ट विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के रुख की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को पत्र लिखा है। दो पन्ने की चिट्ठी में उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।

कांग्रेस नेता राय ने लिखा, "सीएम एक क्षेत्रीय दल के प्रमुख हैं और उनकी राजनीतिक चिंता क्षेत्रवाद है। उन्होंने अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए अन्य राज्यों के लोगों को निशाना बनाया।"

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लिखी चिट्ठी का अंश:

 
महाराष्ट्र में महिलाओं के प्रति बढ़ते रेप और हिंसा मामले पर विधानसबा में विशेष सत्र बुलाने का सुझाव अत्यंत सराहनीय है। आपने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। इसके लिए मैं आभार प्रकट करता हूं।

साकी नाका रेप कांड के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अप्रत्यक्ष रूप से परप्रांतियों (दूसरे राज्य के लोगों) को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। एक बलात्कारी किसी भी भाषा, धर्म, जाति का हो उसकी सजा फांसी होनी चाहिए।

Congress leader Vishwabandhu Rai writes to Maharashtra Governor criticising MVA govt's stand on Sakinaka rape-murder case "CM is head of a regional party & his political concern is regionalism. He targeted people from other states in the case to satisfy his vote bank," Rai wrote
 

 

टिप्पणियाँ