चुनाव ही नहीं, हर वक्त जागरूक नागरिक की तरह काम करता है भाजपा कार्यकर्त्ता:सुरेश भट्ट

  


 देहरादून /  भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर वक्त जागरूक नागरिक के नाते कार्य करता है। कोरोना महामारी के खिलाफ लगातार भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने काम किया है। अब विशेषज्ञ तीसरी लहर को लेकर लगातार आगाह कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्त्ता भी 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवक आभियान' चलाकर जनता को जागरूक करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी में अब प्रदेश के बाद जिला और मंडल स्तर तक कार्यकर्त्ताओं की टीम का गठन किया जाएगा। भाजपा करेगी राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का शुभारम्भ। इसके लिए कल से देहरादून में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। एक माह के भीतर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर बीजेपी के प्रशिक्षित कार्यकर्ता काम शुरू कर देंगे

टिप्पणियाँ

Popular Post