निरंजनी और आनंद अखाड़ा के संतों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री , लिया आशीर्वाद

 

 आज महाशिवरात्रि के मौके पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान है। हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल का दावा है कि बुधवार रात 12 बजे से अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है।मुख्यमंत्री हरकी पैड़ी पर पहुंचे

- श्री निरंजनी और आनंद अखाड़े का जुलूस वाल्मीकि चौक से हरकी पैड़ी की तरफ चला और दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर हरकी पैड़ी पहुंचा। जिसके बाद संतों ने गंगा स्नान किया। इस दौरान कुछ संतों के हाथों में तिरंगा झंडा भी दिखाई दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत निरंजनी और आनंद आखड़ा के संतों के स्नान के बीच हरकी पैड़ी पर पहुंचे। उन्होंने संतों पर फूल बरसाए और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। शाही स्नान पर पहुंचे साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।


#WATCH | Uttarakhand: Chief Minister Tirath Singh Rawat showers flower petals on devotees at Har Ki Pauri in Haridwar on #Mahashivratri


Sources:Agency News

Trending now

टिप्पणियाँ