विधानसभा में गूंज रहा है यह मामला, अपनी ही पार्टी को बनाया निशाना


 देहरादून / उत्तराखंड के एक दिवसीय मानसून सत्र का आगाज हो गया है। जहां एक दिवसीय सत्र में विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया, वहीं हंगामे के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से इस बारे में बात की औऱ सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया


इसी बीच उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने फिर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बाकायदा पत्र लिखकर सरकार को भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदारी ठहराया है।


भाजपा विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने नियम 58 के तहत जौलीजीवी-टनकपुर मोटर मार्ग के टेंडर प्रक्रिया को लेकर भ्रष्टाचार के मामले में सवाल लगाया। इसके बाद कांग्रेस ने भाजपा विधायक के सवाल पर सरकार के खिलाफ मोर्चो खोल दिया।


Source :Lokjantoday


टिप्पणियाँ

Popular Post