जज की टेबल पर गिरा छत का पलस्तर, बाल-बाल बचे जज साहब



सिविल जज जूनियर डिविजन/ न्यायिक मजिस्ट्रेट डोईवाला निशा देवी रविवार दोपहर को छुट्टी के दिन एक रिमांड मामले की सुनवाई कर रही थी। इस दौरान वह कोर्ट के अंदर चार मुजरिमों की जमानत के कागजात चेक कर रही थीं। तभी अचानक कोर्ट की छत से पलास्तर भरभराकर गिर गया।




 


डोईवाला / सुनवाई के दौरान जज की टेबल पर अचानक छत का पलस्तर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जज बाल-बाल बच गईं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल जज जूनियर डिविजन/ न्यायिक मजिस्ट्रेट डोईवाला निशा देवी रविवार दोपहर को छुट्टी के दिन एक रिमांड मामले की सुनवाई कर रही थी। इस दौरान वह कोर्ट के अंदर चार मुजरिमों की जमानत के कागजात चेक कर रही थीं। तभी अचानक कोर्ट की छत से पलास्तर भरभराकर गिर गया। छत से गिरे मलबे की आवाज इतनी जोर से हुई कि वहां पर वह बाहर मौजूद व्यक्तियों में भी हड़कंप मच गया। शुक्र रहा कि इस दौरान कोई बड़ी अनहोनी होने बच गई। वाद लिपिक सोनम खम्पा ने बताया कि यह घटना करीब डेढ बजे के आसपास की है। विदित हो कि वर्तमान में जिस बिल्डिंग में कोर्ट चल रही है वह डोईवाला ब्लॉक की पुरानी बिल्डिंग है, इसका पूर्व में जीर्णोद्धार किया गया है। एडवोकेट भव्य चमोला ने बताया कि एक बड़ी अनहोनी घटना घटने से बच गई।


Source: Jagran news



टिप्पणियाँ