कोरोना की वजह से पुलिस को लेकर डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार चिंतित, पुलिस कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के दिए हैं निर्देश


ऋषिकेश/ कोरोना की वजह से लगातार पुलिसकर्मियों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। अब तक 121 पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जिसे लेकर डीजी अशोक कुमार चिंतित दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।


       22 मार्च से लगे लॉकडाउन के बाद लगातार पुलिस अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी अलर्ट है। बावजूद इसके लॉ एंड ऑर्डर के साथ अन्य कई प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए पुलिस को आगे आना पड़ता है। ऐसे में कहीं ना कहीं पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आने से अछूते नहीं रहे हैं। पूरे राज्य की यदि बात की जाए तो अब तक 121 पुलिसकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें 21 पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर वापस अपने ड्यूटी पर लौट चुके हैं। मगर 40 पुलिसकर्मी नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अपने घरों पर क्वॉरेंटाइन किए हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही सभी पुलिसकर्मी ठीक होकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे। शेष 60 पुलिसकर्मियों का अभी भी आइसोलेशन वार्ड में जगह-जगह इलाज चल रहा है। संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या को देखकर डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार चिंतित हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कोरोना से बचाव को और अधिक अलर्ट रहने के लिए कहा है। अशोक कुमार ने बताया कि यदि पुलिस स्वस्थ रहेगी तो दूसरों की मदद भी कर सकेगी। इसलिए पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post