भाजपा विधायक का चढ़ा पारा, सीएम साहब को बोला दो टूक, अफसरों का रवैया सुधारना जरुरी वरना लग जाएगा सरकार की साख पर बट्टा


देहरादून /  प्रदेश में अफसरों की मनमानी से जनता, कार्यकर्ता ही आजिज नहीं हैं, बल्कि विधायक भी त्रस्त दिख रहे हैं। स्थिति यह है कि पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल तो अधिकारियों की कार्यशैली पर काफी भड़के हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों का जो रवैया हैं, उससे सरकार की छवि बहुत खराब हो रही है। चफाल ने कहा कि ऐसे ही कुछ अधिकारियों के संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जानकारी दे दी है।


रविवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में चुफाल ने कहा कि जब अधिकारियों के सामने कोई बात रखी जाती है, तो वे टालमटोल करते हैं। अधिकारियों की यह आदत सम्मान जनक नहीं है। इनकी इस आदत को सुधारने के लिए कड़े निर्णय लेने होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि उनकी प्राथमिकता मंत्रिमंडल में शामिल होना नहीं है।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post