कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे की मां के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में मचा दी हलचल


लखनऊ: कानपुर के बिकरु गांव में गुरुवार रात 8 पुलिसवालों की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को अंजाम दिया हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने। विकास अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। इस बीच विकास दुबे की मां सरला दुबे के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। 


आपको बता दें उहोने कहा विकास करीब पांच साल भाजपा में, 15 साल बसपा और पांच साल सपा में रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह इतना ही खराब था तो राजनीतिक पार्टियों और उस वक्त के मुख्यमंत्रियों ने उसे अपने दल में शामिल क्यों किया? अगर इन सब से दूर रहती तो शायद विकास आज शांति से जीवन जी रहा होता। नेता-नगरी ने उसे बिगाड़ दिया। नेताओं ने उसे गलत राह पर डाल दिया। पहले उससे अपराध करवाए, फिर उसकी जान के पीछे पड़ गए। 


उन्होने आगे कहा मेरे बेटे को नेता-नगरी ने अपराधी बना दिया। अब यही नेता-नगरी उसकी जान लेने पर तुली है। पर, सरकार को सोचना चाहिए कि गलती विकास ने की है तो उसे सजा दे। हमारा घर क्यों तोड़ डाला। अब हम बुजुर्ग कहां रहेंगे।


Source :Up  patrika


 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post