Big Breaking :राजा जी टाइगर रिजर्व के निदेशक बनाये गए अमित वर्मा हटाए गए , उत्तराखण्ड वन विभाग में बड़े पैमाने पर IFS के हुए तबादले

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन की तरफ से बड़ी खबर है कि उत्तराखण्ड वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किये गए है। उत्तराखंड फॉरेस्ट विभाग में 37 आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं जिनमें प्रमुख वन संरक्षक स्तर से लेकर, अपर प्रमुख वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक स्तर, उप वन संरक्षक स्तर के तबादले किए गए हैं। चर्चित IFS संजीव चतुर्वेदी को मुख्य वन संरक्षक कार योजना उत्तराखंड और वन संरक्षक वन अनुशंधान वृत्त बनाया गया है, इसके अलावा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का कार्य देख रहे डॉ पराग मधुकर को वन संरक्षक पश्चिमी व्रत हल्द्वानी से मुख्य वन संरक्षक सतर्कता एवं विधिक प्रकोष्ठ देहरादून और प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड कार्यालय मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वही धर्मेश कुमार सिंह को अमित वर्मा की जगह वन संरक्षक / निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व बनाया गया है। इसके अलावा अवैध खनन के भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने वाले चर्चित आई एफ एस नीतीश मणि त्रिपाठी को उप वन संरक्षक मसूरी वन प्रभाग की नई जिम्मेदारी मिली है। 



 



 



Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post