एक्सक्लूसिव: ठंडे बस्ते में उत्तराखंड का बेनामी संपत्ति कानून। तीन दिन बाद है “जुमले की वर्षगांठ”


उत्तराखंड में 21 जुलाई 2019 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बेनामी संपत्ति कानून लाए जाने की बात कही थी और कहा था कि, अगली कैबिनेट में बेनामी संपत्ति मसौदा लाकर उसे विधानसभा के अगले ही सत्र में पास कराया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह जुमला अपनी विधानसभा क्षेत्र के बालावाला में एक बड़े समारोह में जनता को दिया था। तब से एक सप्ताह तक सारे अखबारों और चैनलों में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इंटरव्यू और खबरों के माध्यम से यह मामला चर्चाओं में बना रहा था। मुख्यमंत्री ने तब क्या-क्या कहा था, वह सब गूगल पर सर्च करके वीडियो और प्रिंट के माध्यम से आज भी देखा जा सकता है।


Source :Parvatjan 


टिप्पणियाँ

Popular Post