उत्तराखंड में आज 58 संक्रमित/अब तक 28 संक्रमितों की मौत/स्वस्थ 1521


देहरादून। आज प्रदेश में 58 मामले सामने आए हैं। इस प्रकार कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2402 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से अब तक 62.93 फीसदी की दर से 1521 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार एक नया मरीज पाया गया। इससे पहले दोपहर को आज सात जिलों से 57 संक्रमित पाए गए थे।


आज इन जिलों से आए मामले


हरिद्वार जनपद से 17 सामने आए हैं।


ऊधमसिंहनगर नगर से 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं।


अल्मोड़ा जनपद से 11 पॉजीटिव पाए गए हैं।


पौड़ी गढ़वाल से आज 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।


देहरादून से दो मामले पाए गये हैं। जिसमें से ONGC Hospital का एक स्वास्थ्य कर्मी है।


टिहरी गढ़वाल से एक मामला सामने आया है।


नैनीताल से दो लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है।


प्रदेश में अब तक 47852 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा अभी भी 3999 सेंपल की रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है। प्रदेश में अब तक 28 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि वे विभिन्न बीमारियों के चलते अस्पतालों में उपचाराधीन थे। इसके अलावा 15 मरीज अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं। प्रदेश में वर्तमान में 881 एक्टिम मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।



टिप्पणियाँ

Popular Post