BREAKING: उत्तराखंड में आज अब तक 77 कोरोना पॉजिटिव। कुल आंकड़ा पहुंचा 1488, स्वस्थ 749


देहरादून। आज उत्तराखंड में कोरोना के 77 मामले सामने आए है। जिनके मिलने से ही अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1488 पहुंच गया हैं। जबकि अभी तक 749 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 719 हो गयी है। चिंता की बात है कि, आज टिहरी गढ़वाल के 43 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।



आज पाए गए कुल 77 संक्रमितों में 43 पॉजीटिव मामले अकेले टिहरी जनपद से आए हैं। यहां पाए गए सभी लोग बाहरी राज्यों से लौटकर आए हैं। स्थानीय प्रशासन को इनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करना भी बड़ी चुनौती होगी। टिहरी जनपद के अलावा पिथौरागढ़ से 07 पॉजीटिव मामले पाए गए हैं। हद्विार से 04 पॉजीटिव।नैनीताल से 04 संक्रमित, पौड़ी से 04 पॉजीटिव,


रुद्रप्रयाग से 04 लोग पॉजीटिव आए हैं। प्राइवेट लैब से आज 04 लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। आज अल्मोड़ा जनपद से 01 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बागेश्वर से 03 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।


 


जबकि अभी तक विभिन्न बीमारियों से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 07 लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 1488 संक्रमित मरीजों से 719 एक्टिव मामले ही विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 31,945 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 35 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब 5,856 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 50.33 प्रतिशत है।


 


 


टिप्पणियाँ